Add To collaction

19शार्ट स्टोरी लघुकथा =अनजाने में की गयी कुछ गलतियां ( जेनर = स्त्री विशेष ))

लघुकथा

जेनर = स्त्री विशेष 

शीर्षक = अनजाने में की गयी कुछ गलतियां



ट्रिंग, ट्रिंग,,,, ट्रिंग,ट्रिंग स्वपनिल का मोबाइल बज  रहा  था । स्वपनिल जो की बाजार में खड़ा  था  अपनी जेब में बज  रहे  मोबाइल को अपनी जेब से निकालता और देखता उस पर  आ  रहे  नाम को देख  कर झट  से फ़ोन  उठाता  और कहता  " स्वरा कहाँ थी  तू  दो दिन से मैं कितना परेशान  हो गया  था । तेरा नंबर  भी  बंद  जा रहा  था  क्या बात हो गयी  "


दूसरी  तरफ  से स्वरा ने कहाँ " स्वपनिल मुझे  भूल  जाओ मेरी शादी  तय  हो गयी  है हमारे  घर  वाले तुम्हारे साथ  मेरी शादी  नही करा  सकते  क्यूंकि तुम अभी  बेरोजगार हो, मेरे माता  पिता किसी बेरोज़गार लड़के  के हाथ  में मेरा हाथ  नही देंगे "


स्वपनिल ने कहाँ " लेकिन स्वरा मैं तुझसे  प्यार करता  हूँ, हम  रात भर  कितनी बाते किया करते  थे । वो चैटिंग  वो ऑडियो कॉल  और कभी  कभी  जब  तू  अकेली होती थी  तो कितनी देर मेरे साथ  वीडियो कॉल  किया करती  थी । क्या वो सब  झूठ  था ? "


"नही स्वपनिल वो सब  झूठ  नही था  मैं अब भी  तुझसे  प्यार करती  हूँ, लेकिन मैं अपने माता पिता का अपमान नही कर  सकती  तेरे साथ  भाग  कर  शादी  करके  हो सके  तो वो सब  चैटिंग , रिकॉर्डिंग और वो वाली वीडियोस  और फोटो  जो मेने तुझे  भेजी  थी  जब  मैं अकेली थी  घर  पर  उन सब  को डिलीट  कर  देना मेने भी  कर  दी है ।" स्वरा ने कहाँ और फ़ोन  रख  दिया


"स,,,, स,,, स्वरा मेरी बात तो सुन, मुझे  कुछ कहना  है  तुझसे  " स्वपनिल ने कहा लेकिन जब  तक  फ़ोन  कट चुका  था ।

स्वपनिल को गुस्सा आया  उसने दोबारा नंबर  मिलाया लेकिन नंबर  स्विच  ऑफ आ  रहा  था  काफी देर उसने कोशिश  की लेकिन नंबर  स्विच  ऑफ  जाता रहा । स्वपनिल का गुस्सा सातवे आसमान  पर  पहुंच  गया  था  उसने अपना मोबाइल वही  बाजार में गुस्से से ज़मीन  पर  मारा और मन ही मन ना जाने स्वरा को क्या कुछ  कह  कर  अपनी बाइक स्टार्ट करके  चला  गया ।

दो दिन बाद स्वरा की शादी  हो गयी  और वो अपने ससुराल  चली  गयी । और उसके बाद हनीमून  पर। उसका पति सुमेल एक अच्छे स्वाभाव का लड़का  था स्वरा उसके साथ  खुश  थी  करीब   दो महीने  बीत गए  उनकी शादी  को सब  कुछ  सही  चल  रहा  था  लेकिन एक दिन बारह  बजे  रात को जब  स्वरा सो रही  थी  और सुमेल भी ।


अचानक  स्वरा के मोबाइल पर  किसी का मैसेज  आया  " हेलो जान केसी हो सुना है  आज  कल अपने पति के साथ  बहुत  खुश  हो "

स्वरा ने जब  ये मैसेज  देखा  तो घबरा  गयी  उसे ज़ोर का फंदा  लगा , पास  लेटा सुमेल उठ  गया  और पास रखे  गिलास मे  पानी देते हुए  बोला " क्या हुआ स्वरा सब  ठीक  तो है  चेहरे  का रंग  क्यू फीका  हो रहा  है  "

स्वरा अपने चेहरे  पर  हाथ  मारती उसके चेहरे से पसीना  टपक  रहा  था  वो घबराते  हुए  बोली " क,,,, क,,, क,, कुछ  भी  तो नहीं हुआ वो बस  अचानक  आँख  खुली  और फन्दा लग  गया , सब  ठीक  है  आप  सो जाइये आपका  ऑफिस  है  सुबह "

"Are you shure, everything is ok " सुमेल ने कहाँ

"Yes, i am ok, you can sleep " स्वरा ने घबराते  हुए  कहाँ

सुमेल चादर  तान कर  सो गया , और खर्राटे  लेने लगा 

स्वरा बार बार उस मैसेज  को पढ़ती , उस पर  बैक कॉल भी नहीं कर सकती थी क्यूंकि पास मे पति सो रहा था।

स्वरा मोबाइल को तकये  के नीचे  रख  कर  सोचने  लगी , और बोली अपने आप  से ज़रूर  किसी ने मज़ाक  किया होगा, नया  नंबर  लेकर  हो सकता  है  शेफाली  हो ( स्वरा की दोस्त )वो अक्सर इस तरह  के   मैसेज  भेजती  है  जब  भी  कभी  नया  नंबर  लेती है ।

इसी सोच  विचार  मे वो सो गयी ।

अगली सुबह उसने अपने पति  को नाश्ता दिया और सास ससुर  और छोटे  देवर  और जेठानी  के साथ  नाश्ता किया। घर  के काम में वो भूल  गयी ।


लेकिन दोपहर  के समय  उसे दोबारा मैसेज  आया  उसी तरह  का अश्लील। इस बार उसने मौका देखकर  उसपर  बैक  कॉल  की। लेकिन नंबर  बंद  जा रहा  था ।

स्वरा ने शेफाली  समीत  हर  एक दोस्त को फ़ोन  करके  पूछ  लिया कि क्या किसी ने उसे नए  नंबर  से मैसेज  किया है । लेकिन सब  ने मना  कर  दिया। ये सुन स्वरा की टेंशन  बढ़ गयी  कि आखिर  कौन उसे इस तरह  के अश्लील मैसेज  कर  सकता  है ।

वो ये सब  सोच  ही रही  थी  कि उसके मोबाइल पर  एक पिक्चर आयी  जो उसी की थी  और अश्लील अवस्था  में थी । उस तस्वीर  देख  स्वरा के पेरो तले  ज़मीन  निकल  गयी  तभी  उसके पास नए  नंबर  से कॉल  आयी ।

स्वरा जो घबराई  हुयी थी  डरते  डरते  फ़ोन  उठाया  और हेलो  बोली।

" अरे, अरे आप  तो बेहद  डर गयी  सिर्फ इन तस्वीरो  से, अभी  तो  आपका  mms मेरे पास है अगर वो मेने आपको दिखा  दिया फिर  तो आप  शायद  खुद  ख़ुशी  ही कर  लेंगी " फोन पर  किसी ने कहाँ

कौन हो तुम, क्या चाहिए  मुझसे  और ये तस्वीरे  तुम्हारे पास कहाँ से आयी  ये तो मेने,,,,, स्वरा कहते  कहते  चुप  गयी 


"कहिये  कहिये  ये तो आपने  अपने बॉयफ्रेंड को भेजी  थी , जब  आप  उससे प्यार करती  थी  लेकिन शादी  किसी और से कर  ली, अगर ये तस्वीर  और mms आपके  पति  को दिखा  दू  या फिर  सोशल  मीडिया पर  डाल दू तब  आप  तो ना पति  की रहेंगी  और ना ही बॉयफ्रेंड की, धोबी  का कुत्ता ना घर  का ना घाट  का " उसने हस्ते हुए  कहाँ


स्वरा रोते हुए  बोली " स्वपनिल ये तुम ही हो ना, मैं तुम्हारी दुल्हन ना बन  सकी  तो अब तुम मुझे  इस तरह  ब्लैक मेल  करोगे  तुमने तो कहाँ था  की तुमने वो सब  डिलीट  कर  दिए  थे  पर  अब तुम मेरी उस नादानी का जो मेने अनजाने में की थी  उसका इस तरह  फायदा उठा  रहे  हो "

अरे अरे स्वरा, तुम लड़किया भी कितनी भोली हो जाती हो जब तुम किसी से प्यार कर बैठती हो भला तुम लोग कितनी आसानी से लड़को के इस झांसे में आ जाती हो की वो तुम्हारी तस्वीर देख कर डिलीट कर देंगे जबकी ऐसा कुछ भी नहीं होता वो खुद भी देखते है और अपने साथ अपने दोस्तों को भी दिखाते हैं और सीना चौड़ा करके कहते हैं " देख तेरे भाई ने अपनी बंदी से उसकी वो वाली तस्वीर ले ही ली आखिर कार उसे प्यार के झांसे में फसा ही लिया मेने "

लेकिन मुझे अब इन तस्वीरो से कोइ लेना देना नहीं आज शाम को होली चौक के पास जो सुनसान सडक है वहा एक लाख रूपये रख आना वरना ये फोटो तेरे पति के साथ पूरी दुनिया देखेगी। फ़ोन पर उसने कहा और काट दिया।


"म,,, म,,, मेरी बात तो सुनो मैं इतने पैसे कहा से लाऊंगी" स्वरा ने कहाँ लेकिन जब तक फ़ोन कट चुका था।


स्वरा परेशान  थी  और सोच  रही  थी  की इतने पैसे कहाँ से लाये। तभी  उसे याद आया  की उसकी कुछ  सेविंग्स है  और कुछ  पैसे जो उसे शादी  में मिले थे  मुँह दिखाई  पर  उन्ही को इकठ्ठा करके  दे आती  हूँ।


स्वरा ने वैसा ही किया और दे आयी पैसे। उसके बाद उस का 15 दिन तक कोइ मैसेज  नहीं आया । स्वरा खुश  थी  की चलो  मुसीबत  टल गयी । लेकिन फिर  एक रात उसका मैसेज  आया  और इस बार वो mms भी  जो उसने खुद  बना  कर  स्वपनिल को दिया था । इस बार 5 लाख  की मांग की थी  उसने।नहीं तो वो mms सोशल  मीडिया साइड पर  डालने को कहा.

इस बार स्वरा की अनजाने में की गलती  उसके लिए  खायी  सामान बन  गयी  थी । उसका चेहरा  उदास हो गया  था , उसका कुछ  खाने  पीने का मन नहीं कर  रहा  था किसी को बता भी  नहीं सकती  थी  जो कुछ  भी  उसके साथ  हो रहा  था, और जो कुछ  भी  हो रहा  था  वो उसी की नादानियों की सजा  थी ।


वो उस चार  दिन की मोहब्बत में इतनी पागल  हो गयी  थी  कि समझ ही नहीं आया  की वो क्या गलती  कर  रही  है  अपनी इस तरह  की वीडियोस और फोटो  एक लड़के  को भेज  कर ।


स्वरा ने स्वपनिल को फ़ोन  किया लेकिन उसका नंबर  बंद  जा रहा  था । वो उसके घर  गयी  जहाँ उसे पता चला  वो तो घर  से बाहर  गया  है ।


दो दिन बीत  गए , स्वरा का दिमाग़ फटने  सा लगा था  सोच  सोच  कर  की वो पैसे कहा से लाये। और अगर इस बार पैसे दे दिए  तो वो दोबारा और पैसे मांगेगा। इसी वजह  से वो बेहोश  हो गयी ।

डॉक्टर ने सुमेल को बताया  कि ये किसी वजह  से बहुत  परेशान  है । और इनके बेहोश  होने की वजह  भी  दिमाग़ पर  किसी चीज  का दबाव  है ।


सुमेल ने स्वरा से पूछा । स्वरा पहले  तो बात टाल ती रही  लेकिन अगर बताती  नहीं तो वो मर जाती। उसका पति  एक वकील  है  इसलिए  स्वरा ने हिम्मत करके  उसके और स्वपनिल के रिश्ते की बात बतादी और उन मैसेजस  और वीडियोस के बारे में।


किसी भी  आदमी  के लिए  उसकी पत्नि के इस तरह  के फोटोज  और वीडियोस देखना  आसान  नहीं और इस बात को जानना की उसकी पत्नि शादी  से पहले  इस तरह  गैर मर्दो को अपनी तस्वीर  और वीडियोस भेजती  थी ।


सुमेल एक समझदार  और सुलझा  हुआ इंसान था । वो चाहता  तो उसे उसी वक़्त तलाक  देकर  घर  से निकाल देता लेकिन उसने ऐसा नहीं किया जब  स्वरा को इस तरह  परेशान  और रोता देखा ।


उसने शुरू  से लेकर  सारी छान  बीन  की सारा शक  स्वपनिल के उपर  ही था  क्यूंकि स्वरा ने सिर्फ उसे ही अपनी तस्वीर  और वीडियोस भेजी  थी  अनजाने में।


सुमेल चोरी  छिपकर  पुलिस  के साथ  स्वपनिल के घर  गया और उसे वहा  धर  दबोचा  और उसे बहुत  मारा और उससे उसका मोबाइल माँगा।


लेकिन स्वपनिल ने बताया  की वो मोबाइल तो उसने उस दिन बाजार में ही तोड़ दिया था  जब  स्वरा ने बताया  था  की उसकी शादी हो रही  है ।


पहले  तो किसी को यकीन  नहीं आया  लेकिन इतनी मार खा कर  भी  स्वपनिल का यही  जवाब  रहा  तो पुलिस  और सुमेल को भी  यही  लगा  की शायद  स्वपनिल की कोइ गलती  नहीं वो सच कह  रहा  है ।


इसलिए  वो लोग स्वपनिल को लेकर  बाजार गए  और उससे वो जगह  पूछी  जहाँ उसने मोबाइल फेका  था ।

थोड़ा दिमाग़ पर  ज़ोर डालने से उसे याद आ  गया  की उसने मोबाइल कहा  तोड़ा था  वो एक A T M के सामने खड़ा  था जहाँ उसने मोबाइल तोड़ा।


पुलिस  ने उस दिन की बाहर सडक पर  लगे  कैमरो  को देखा तो पता  चला  की स्वपनिल ने जब  अपना मोबाइल फेका  तब  उसके पीछे  खड़ा  एक आदमी  उसके जाने के बाद वो मोबाइल उठा  ले गया ।


जब  उस आदमी  को धर  दबोचा  तो उसने कहा की वो मोबाइल ख़राब  था  इसलिए  वो मेने मोबाइल की दुकान वाले को 50 रूपये में बेच  दिया क्यूंकि उसने कहा था  ये मोबाइल सही  है  बस  इसकी स्क्रीन टूट  गयी  है  जो 1000रूपये की है । मैं गरीब  आदमी  50 रूपये में वो मोबाइल उसके हवाले  कर  आया ।

उस आदमी को जब उस दुकान पर ले जाया गया तब  वो दुकान वाला स्वपनिल का दोस्त निकला जो स्वरा और स्वपनिल के सम्बन्धो से वाकिफ था ।
और वो समझ  गया  था  की ये स्वपनिल का फ़ोन  है  इसलिए  उसने उस आदमी  से वो फ़ोन  खरीद  लिया और खुद  स्क्रीन डाल 
कर  मोबाइल को ठीक  करके  उसके सारे फोटोज  और वीडियोस देख  लिए  और स्वरा को स्वपनिल बन  कर  ब्लैक मेल  करने  लगा ।


पुलिस  ने उसे धर  दबोचा  कुछ  घंटो  की मार ने उसकी जुबान खुल  वा दी और उसने जुर्म क़ुबूल  कर  लिया और वो मोबाइल पुलिस  को दे दिया।


सुमेल की समझदारी  ने स्वरा को बचा  लिया। स्वरा शर्मिंदा  थी  उसकी नज़रे  झुक  गयी  थी  अपने पति  के सामने उसकी अनजाने में की गयी  गलतियों की वजह  से अब शायद  वो कभी  अपनी नज़रे  मिला भी  नहीं सके  अपने पति  से क्यूंकि जिस तरह  की वो फोटोज  और वीडियोस थी  उन्हें देखने  के बाद शायद  ही कोइ पति  अपनी पत्नि को माफ कर  सकता  था ।


लेकिन सुमेल ने स्वरा को दूसरा  मौका दिया क्यूंकि गलती  उसकी नहीं थी  वो तो बस  बहक  गयी  थी । लेकिन हर  कोइ सुमेल नहीं होता ये बात ध्यान में रखनी  चाहिए  हर  किसी को।



Note = कृप्या कोइ भी  लड़की  अपनी किसी भी  तरह  की तस्वीर  किसी भी  लड़के  को साँझा  ना करे  चाहे  वो उससे कितने ही प्यार मोहब्बत  के वायदे क्यू ना करे । सीता  मैया का अपहरण  करने  रावण भी  साधु  संत  का रूप  लेकर  आया  था  और उनसे लक्ष्मण रेखा  पार करवा  ही ली थी ।

और दूसरी  बात अपना मोबाइल कभी  भी  गुस्से में आकर  ना तोड़े क्यूंकि मोबाइल एक ऐसी चीज  है  जिसके अंदर  आपके  फोटोज़ , वीडियोस, चैटिंग  हमेशा  ही सेव  रहते  है  चाहे  मोबाइल कितना ही टूट  जाए। आप  समझते  हो की मोबाइल तोड़ कर  तुमने खेल  ख़त्म  कर  दिया लेकिन कुछ  स्वपनिल के दोस्त जेसो के लिए  खेल  तो अब शुरू  होता है ।


ये कहानी  जो है  भले  ही काल्पनिक हो किन्तु वास्तविकता को दर्शाती  है । और ये मोबाइल वाली बात हकीकत  है  क्यूंकि मेरे साथ  काम करने  वाले एक आदमी  को इस तरह  का टूटा  हुआ मोबाइल मिला था  जिसे उसने सही  कराया  तो देखा  उसमे भी  बहुत  सारी अश्लील  फोटोज  और वीडियोस थी  लेकिन वो एक सज्जन  पुरुष  थे  उन्होंने वही  सब  कुछ  डिलीट  कर  दिया यही  कोइ शातिर  दिमाग़ वाला होता तो या तो अब तक  वो उस लड़के  लड़की  को ब्लैक मेल  कर  रहा  होता या फिर  जैल  के पीछे अपनी जिंदगी बर्बाद।


जेनर  = स्त्री विशेष 





   23
8 Comments

Shnaya

02-Jun-2022 04:47 PM

👏👌

Reply

Seema Priyadarshini sahay

26-May-2022 05:08 PM

बहुत खूबसूरत

Reply

Raziya bano

26-May-2022 09:59 AM

Nice

Reply